हाईस्कूल में कनिष्का और इंटर में अनुराधा ने कालेज टॉप किया
धामपुर। लाला केदारनाथ बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की प्रधानाचार्य आभावती ने बताया कि उनके विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल परीक्षा में उनके विद्यालय की छात्रा कनिष्का चौहान ने 87.17 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में पहला स्थान पाया है। जबकि लक्षित ने 86.5 और मुस्कान ने 85.67 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा और तीसरा स्थान पाया है। इंटरमीडिएट में अनुराधा कुमारी ने 79.2 प्रतिशत अंक पाकर पहला, प्राची ने 78.8 प्रतिशत और तनु कुमारी ने 78.2 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज में दूसरा और तीसरा सथान हासिल किया है। राधा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके कालेज में हाईस्कूल में जुबैरिया नूर ने 86.6 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, अंजलि ने 82.3 और राघव अग्रवाल ने 78.8 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा और तीसरा सथान पाया है। जबकि इंटर में केशव कुमार 83.6 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, अक्षी गहलौत ने 80.2 प्रतिशत और फिरोज बख्तावर ने 79.4 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज दूसरा और तीसरा स्थान पाया है।