फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्थायीकरण और मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर आशाओं की हड़ताल

विज्ञापन
हल्दौर में सीएचसी परिसर में धरने पर बैठे आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की सदस्य। संवाद
विज्ञापन
-मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/धामपुर। प्रांतीय आह्वान पर जिले में आशा, संगिनी और महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों की बुधवार को छठे दिन भी हड़ताल जारी रही। स्थायीकरण और मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
धामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार सुबह 10 बजे आशा कार्यकर्ता, संगिनी और स्वास्थ्य महिला कर्मचारी एकत्र हुईं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अभी करो- अर्जेंट करो, हम सब को परमानेंट करो, दो हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। आउटसोर्सिंग कर्मचारी और स्थायी कर्मचारियों के बीच में वेतन विसंगति को लेकर खाई खोदी जा रही है। जब वह विभाग में नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर समान कार्य करते हैं तो सरकार को उन्हें स्थायी कर्मचारियों की तरह से समान वेतन देना चाहिए। उन्होंने चुनाव से पहले सभी कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की। इस मौके पर अर्चना शर्मा, प्रगति दीक्षित, गीता देवी, मंजू देवी, ब्रजेश कुमार, रविंद्र कुमार यादव, रूपा रानी, विनिता रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सात सूत्रीय मांगों को लेकर आशाओं का धरना-प्रदर्शन
अफजलगढ़। आशा कार्यकर्ता सात सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक परिसर स्थित पीएचसी कासमपुरगढ़ी में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रही हैं। मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए ज्ञापन में उन्होंने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, 18 हजार रुपये प्रतिमाह निश्चित वेतन, सरकारी अस्पताल में आशाओं के बैठने की सुविधा, जीवन बीमा की राशि पांच लाख रुपये निश्चित करने की मांग की। इसके अलावा प्रसव के दौरान किसी आशा की मृत्यु होने पर उसके परिवार से ही आशा का चयन की मांग उठाई। इस मौके पर देवकी चौहान, शोभारानी, सुनीता रानी, संध्या, चमनकली, ममता, नीतू देवी, सावित्री आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग
हल्दौर। मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बुधवार को सीएचसी परिसर में धरना शुरू किया। आशा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष कुसुमलता के नेतृत्व में धरना शुरू हुआ। जिलाध्यक्ष संगीता चौधरी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय 18 हजार रुपये, संगिनी कार्यकर्ताओं का 21 हजार रुपये व ई स्कूटी दिलाई जाए। इस मौके पर संरक्षक जेएन तिवारी, कविता शर्मा, मंजू शर्मा, पंकज चौधरी, अनिता, गुलशन, तबस्सुम, सुमन, उषा चौधरी आदि मौजूद रहीं।

हल्दौर में सीएचसी परिसर में धरने पर बैठे आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की सदस्य। संवाद

हल्दौर में सीएचसी परिसर में धरने पर बैठे आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की सदस्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें