फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मौसम का पारा चढ़ते ही बिजलीघरों पर बढ़ने लगा लोड

Mon, 12 May 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मौसम का पारा चढ़ते ही जनपद में बिजली खपत बढ़ने लगी है। खपत अधिक होने से बिजलीघरों पर करीब 50 से 60 एम्पियर लोड बढ़ने लगा है। पारा बढ़ने से जैसे बिजली की मांग बढ़ेगी, वैसे ही बिजलीघर ओवर लोड होने लगेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर करीब 40 हजार घरेलू बल्ब पंखे, कॉमर्शियल, औद्योगिक आदि श्रेणी के बिजली उपभोक्ता है। इन उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति के लिए 25- 25 एमवीए क्षमता के आवास विकास और बुखारा बिजलीघर है। ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने का मुख्य कारण गर्मी के मौसम में कूलर, एसी आदि का उपयोग ज्यादा होना होता है। शहर के बिजलीघरों की बात करें, तो एक सप्ताह पहले 150 एम्पियर लोड चल रहा था। वर्तमान में बिजली की खपत बढ़ने से 60 एम्पियर की वृद्धि हो गई है। अब जैसे जैसे पारा बढ़ेगा, वैसे ही बिजलीघर पर लोड बढ़ेगा और बिजलीघर ओवर लोडिंग होने लगेंगे। इससे ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या बढ़ेगी।
वहीं, जिला मुख्यालय पर हर साल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ रही है, लेकिन लोगों को बिजली आपूर्ति के लिए करीब 40 साल से कोई बिजलीघर नहीं बना है। बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि करके ही उपभोक्ताओं को आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें