फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग ने आयोजित की भजन संध्या

विज्ञापन
नजीबाबाद में आर्ट ऑफ लिविंग की अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष को चेक देतीं - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
शिव भजनों के साथ आर्ट ऑफ लिविंग सदस्य झूमें
विज्ञापन

नजीबाबाद। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से प्राचीन शिव मंदिर पूरनपुरगढ़ी में भजन संध्या और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
आर्ट ऑफ लिविंग की संस्था की अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल, शिक्षिका डा. इंदु लाहौटी, डा.शुभा माहेश्वरी के निर्देशन में प्राचीन शिव मंदिर पूरनपुरगढ़ी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भजन संध्या आयोजित कि गई। डा.सुधा चावला, डा.शुभा माहेश्वरी, अरुणा जुयाल ने भगवान शिव की महिमा का भजनों के माध्यम से गुणगान किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ शिक्षिका डा.इंदु लाहौटी ने श्री श्री रविशंकर के आध्यात्म संदेश को व्यवहार में लाने, ज्ञान और ध्यान से जीवन को सुखी बनाने की सलाह दी। आर्ट ऑफ लिविंग की अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल ने लायंस क्लब बांद्रा और लायनेस क्लब मुम्बई खार द्वारा श्री श्री सेवा समिति को क्रमश: 91 हजार और 17 हजार पांच सौ रुपये के चेक श्री सांई स्कूल को दिए जाने पर संस्था का आभार व्यक्त किया। मिथलेश अग्रवाल ने समाज सेवियों और नागरिकों के सहयोग से श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर कक्षा नर्सरी से कक्षा बारह तक होने की जानकारी दी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया निवासी गीतिका गर्ग द्वारा नौ वर्ष से एक विद्यार्थी की शिक्षा का पूरा खर्च दिए जाने पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें