फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 14 दिन में आठ हजार किमी का सफर कर चार राज्यों में की चोरी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गाजियाबाद के एक गिरोह ने 14 दिन में चार राज्यों में आठ हजार किलोमीटर का सफर कर चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया। बिजनौर पुलिस ने अब इस गिरोह के तीन सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हल्दौर पुलिस कुंडा नहर के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकली। पीछा करने पर फर्जी नंबर प्लेट लगी कार को रोक लिया गया। कार से उतरकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी आस मोहम्मद उर्फ आशु के पैर में लगी। आस मोहम्मद उर्फ आशु गाजियाबाद के गांव भोजपुर का निवासी है। उसे घायल हालत में गिरफ्तार किया गया। उसके साथी कार्तिक शर्मा और अतुल त्यागी को भी पकड़ा गया। कार्तिक शर्मा गाजियाबाद के गांव लतीफपुर तिवड़ा और अतुल त्यागी गाजियाबाद के गांव मंडौला का रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। उनके कब्जे से तीस हजार रुपये की नकदी और शटर काटने के उपकरण भी मिले हैं। घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि गिरोह के सदस्य जबरुद्दीन ने 31 अक्तूबर को यह नई कार खरीदी थी।
विज्ञापन


-चार राज्यों में वारदातें
पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि आरोपी एक नवंबर को बिजनौर आए थे। उन्होंने हल्दौर में शराब की दो दुकानों और नजीबाबाद के गुनियापुर में एक शराब की दुकान में चोरी की। इसके बाद गिरोह बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक नवंबर से अब तक आरोपी कार में ही अलग-अलग राज्यों में घूमते रहे। वे फिर से बिजनौर में चोरी करने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

-रईसी अंदाज और महंगी शराब पीने का रखते हैं शौक
सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी कार में शटर फाड़ने का सामान रखते हैं। इन्होंने हल्दौर में शराब की दुकान से रामपुर ब्रांड की बोतलें चोरी की थीं, जिनकी कीमत सात से आठ हजार रुपये होती है। यहां से चोरी करने के बाद मिली नकदी से आरोपियों ने ब्रांडेड कपड़े और जूते खरीद लिए थे। बताया कि 31 अक्तूबर को खरीदी गई कार अब तक आठ हजार किलोमीटर चल चुकी है।

-गूगल मैप से ढूंढते थे शराब की दुकान
पकड़े गए आरोपी गूगल मैप से अलग-अलग शहरों में शराब की दुकान ढूंढते थे। इसके बाद रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। आरोपी खर्च चलाने के लिए नकदी और पीने के लिए ही शराब चोरी करते थे।

-अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं मुकदमे
पकड़े गए आरोपी आस मोहम्मद पर मेरठ, आगरा, मध्य प्रदेश, गाजियाबाद आदि में करीब बीस मुकदमे दर्ज हैं। वहीं कार्तिक शर्मा पर भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। अतुल त्यागी पर छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें