फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 48 घंटे में गिरफ्तारी, बहन को नौकरी व परिवार को सीएम से मिलाने का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के गेट पर बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल राणा का शव रखकर छह घंटे पंचायत चली। पश्चिम उत्तर प्रदेश के खाप चौधरियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने व्यवस्था की नाकामी पर नाराजगी जाहिर की। 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी, बहन सलोनी राणा को नगर पंचायत बुढ़ाना में नौकरी, कॉलेज की जांच और परिवार की आर्थिक सहायता के आश्वासन पर पंचायत के सहमति देने पर अंतिम संस्कार करा दिया गया।
सोमवार को सुबह से ही कॉलेज के गेट पर छात्रों और ग्रामीणों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। किसान संगठनों, राजनीतिक दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे एंबुलेंस से छात्र का शव कॉलेज के गेट पर लाया गया तो गम और गुस्से का माहौल बन गया। गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक, भाकियू के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह, देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह, सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सपा विधायक पंकज मलिक, विधायक अजय कुमार, भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक और रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक की मौजूदगी में पंचायत ने छात्र का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पंचायत ने एलान किया कि छात्र की मौत सिस्टम की नाकामी है। पुलिसकर्मियों और अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। छात्र नेताओं की 10 सदस्यीय कमेटी ने 10 मांगें पंचायत और प्रशासन के सामने रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव समेत अन्य अधिकारी पंचायत में पहुंचे और मांगों पर सहमति जताई। भरोसा दिया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। छात्र के चाचा सचिन राणा ने सहमति दी, जिसके बाद गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने छात्रों को समझाकर शांत किया। करीब छह घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें