फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में सेना के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में सेना के जवान की मौत
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। सिकंदरी गांव के रहने वाले सेना के जवान की पृथ्वीपुर फार्म के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गांव सिकंदरी निवासी अरुण (26) पुत्र धूम सिंह सेना में जवान था। इसकी तैनाती जम्मू के पुंछ जिले में थी। वह 20 मार्च को छुट्टी पर अपने घर आया था। बुधवार शाम वह बाइक से बिजनौर से अपने गांव सिकंदरी आ रहा था। रास्ते में पृथ्वीपुर फार्म के पास उसकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शाम को अरुण के शव गांव पहुंचा तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक का अंतिम संस्कार गांव के छोर पर उसके ही अपने खेत पर सैनिक सम्मान के साथ किया गया। फोर ग्रेनेडियर यूनिट के सूबेदार सतीश चंद और सर्व एरिया हेड क्वार्टर यूपी पश्चिमी यूनिट के सूबेदार नरेंद्र सिंह सहित सात सैनिकों ने सेनानायक को सलामी देकर सैनिक सम्मान दिया। मुखाग्नि अरुण के छोटे भाई भूपेंद्र सिंह ने दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश प्रधान, प्रधान नरेंद्र सिंह, अशोक लांबा, प्रदीप चौधरी, सरदार हरजेंद्र सिंह, भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष केशव सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार त्यागी मौजूद रहे। सूबेदार सतीश चंद ने बताया कि मृतक के परिजनों को विभागीय सभी मदों से सात लाख की सहायता राशि तथा मृतक की पत्नी को पेंशन आदि की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें