बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील
बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की गई। इस अवसर पर प्रत्येक गांव में पड़ने वाले जोन में गांवों की सूची तैयार कराकर हाईकमान को सौंपने का निर्णय लिया गया। साथ ही मायावती के 15 जनवरी को मनाए जाने वाले जन्मदिव को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने की अपील की गई।
शनिवार को बसपा कार्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुुमार ने कहा कि हाईकमान के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा को चार जोन में विभाजित करके जोन वाइज जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रत्येक जोन में पड़ने वाले गांव की सूची तैयार करके सेक्टर अध्यक्ष अपने सेक्टर के सभी गांव में बैठक कराएंगे। इस दौरान फसल का उचित मूल्य, गन्ना मूल्य वृद्धि, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था करना, कानून का राज स्थापित करना। मायावती के 15 जनवरी को जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिला महासचिव दिलीप कुमार उर्फ पिंटू ने संचालन किया। इस मौके पर सुरजीत सिंह, कविराज सिंह, के. रवि, धनीराम सैनी मौजूद रहे।