फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित महिला मिली निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटीजन में पॉजेटिव, आरटीपीसीआर में निगेटिव हो गई महिला
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना की दूसरी लहर अभी भी लोग भूले नहीं है। ऐसे में जब ढाई माह बाद बृहस्पतिवार को एक महिला की एंटीजन रिपोर्ट पॉजेटिव आई तो पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। उसके मायके और ससुराल दोनों पक्ष के लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया। शुक्रवार को शाम होते-होते महिला ही आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आई तो उसमें उसे निगेटिव मान लिया गया। बाद में स्वास्थ्य विभाग ने निगेटिव जांच रिपोर्ट को ही मान लिया। भले ही महिला की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आ गई हो, लेकिन परिवार के लोगों को घर में ही रहने को कहा गया है। एसीएमओ डॉ.एसके निगम के अनुसार महिला की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी लोग कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराएं। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। संवाद
विज्ञापन

विदेश से आए लोगों के मोबाइल नंबर बंद
बिजनौर। विदेश से आने वालों के मोबाइल बंद, अफसर परेशान विदेशों से आए लोगों के नंबर अब भी बंद आने या नंबर नहीं मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अफसर परेशान हैं। जिले में 15 दिसंबर तक एक हजार 334 लोग विदेशों से आए हैं। इनमे से अब तक 425 लोग ही जिले में आए हैं। बाकी लोग आसपास के प्रदेशों या जिलों में चले गए हैं। विदेशों से आने वाले लोगों ने अपने इंटरनेशनल नंबर ही एयरपोर्ट पर दर्ज कराए थे। वे नंबर बंद आ रहे हैं या फिर गलत नंबर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें