नजीबाबाद में ऐंटी कोरोना टास्क के जिला अध्यक्ष अरूण गहलौत एसडीएम संगीता को सम्मानित करते।
- फोटो : NAZIBABAD
एंटी कोरोना टास्क फोर्स ने प्रशासनिक अधिकारी किए सम्मानित
नजीबाबाद। एंटी कोरोना टास्क फोर्स बिजनौर ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए चलाए जा रहे मिशन में सक्रिय प्रशासनिक और अन्य सेवाओं से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों को कोरोना फाइटर्स सम्मान प्रदान किया।
एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा, नोडल अधिकारी डा. सर्वेश निराला, नगरपालिका के राजस्व अधिकारी विपिन चौहान सहित अनेक लोगों को एंटी कोरोना टास्क फोर्स की ओर से कोरोना फाइटर्स सम्मान दिया गया। टास्क फोर्स के जिलाध्यक्ष अरुण गहलौत, चौ. मलखान सिंह, निखिल गहलौत, सुभाष राजपूत, सुबेंद्र चक्रवर्ती, राजकिशोर, हिमांशु भारद्वाज, संजीव कौशिक, कृष्ण औतार वर्मा, कुलदीप कुमार ने प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, सफाई और मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मानित किया।