फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक और परीक्षा केंद्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक और परीक्षा केंद्र निरस्त
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में डिग्री कॉलेजों का परीक्षा केंद्र निरस्त होने का क्रम जारी है। विश्वविद्यालय ने अब परीक्षा में नकल आदि अनियमितताओं के आरोप में स्योहारा के एक परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया है। केंद्र निरस्त होने का यह लगातार तीसरा मामला है। निरस्त केंद्र स्वपोषित डिग्री कॉलेज है।
विज्ञापन

रूहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक की परीक्षा चल रही है। विवि परीक्षा नकलविहीन कराने में लगा है। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वायड लगातार परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण कर रहे हैं। जिले में धामपुर तथा नगीना में एक एक परीक्षा केंद्र को नकल के आरोप में निरस्त किया जा चुका है। इन केंद्रों के परीक्षार्थी दूसरे केंद्रों पर आगे की परीक्षा दे रहे हैं। विवि के मीडिया सदस्य डॉ. मयंक कुमार के अनुसार विवि के फ्लाइंग स्क्वायड ने स्योहारा डिग्री कॉलेज स्योहारा केंद्र पर छापा मारा। आरोप है इस दौरान केंद्र पर नकल आदि की अनियमितताएं मिलीं। फ्लाइंग स्क्वायड की रिपोर्ट पर कुलपति ने स्योहारा केंद्र निरस्त कर दिया है। बताया कि स्योहारा केंद्र पर परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी की आगे की 27 अप्रैल से परीक्षा गुरुनानक डिग्री कॉलेज स्योहारा केंद्र पर होगी। प्राचार्य को निर्देश भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें