फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध क्षेत्र में आगे बढ़ने के हैं पर्याप्त अवसर

विज्ञापन
बिजनौर के वर्धमान कालेज में अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान में आपने विचार रखती अमेरिका में वैज्ञानिक ? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
शोध क्षेत्र में आगे बढ़ने के हैं पर्याप्त अवसर
विज्ञापन

बिजनौर। अमेरिका के नील आर्मस्ट्रांग शोध केंद्र में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ. वैदेही पंडित ने कहा है कि शोध के लिए जुनून जरूरी है। भारत वैज्ञानिक शोध का केंद्र बन रहा है। शोध क्षेत्र में आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर है। डॉ. वैदेही ने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की शोध पढ़ाई के बारे में जानकारी दी।
मंगलवार को वर्धमान कालेज बिजनौर की अंतरराष्ट्रीय छात्र इकाई ने अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में डॉ. वैदेही पंडित ने शोध क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभव साझा किए। कहा कि भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है। डॉ. वैदेही ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में जाने के लिए छात्रों को टाफल, जीआरईआई तथा ईएलटीएस जैसी परीक्षा उत्तीर्ण करनी है। बताया कि ये परीक्षा विभिन्न देशों की अलग-अलग होती है। अंतरराष्ट्रीय छात्र इकाई के समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार, प्राचार्य डॉ. सीएम जैन, डॉ. वैशाली पूनिया ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

छात्रों ने किए सवाल-जवाब
छात्रों ने कार्यक्रम में डॉ. वैदेही पंडित से शोध क्षेत्र से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया। वर्धमान कॉलेज के एमएससी केमिस्ट्री फाइनल के छात्र कामेंद्र सिंह ने पूछा कि आपकी शोध क्षेत्र में रुचि कब व कैसे जागृत हुई। इस पर डॉ. वैदेही ने कहा कि शोध में रुचि उत्पन्न होने का कोई समय नहीं अपने प्रोफेसरों से विज्ञान क्षेत्र की नई खोज एवं टॉपिक पर विचार-विमर्श करते रहे। एमएससी फिजिक्स फाइनल के छात्र आशुतोष ने सवाल किया कि क्या शोध क्षेत्र में जाने के लिए शोध बैक ग्राउंड होना जरूरी है। इस पर वैदेही ने विश्व के वैज्ञानिकों का उदाहरण देते हुए कहा कि शोध के लिए कोई पृष्ठभूमि नहीं जुनून होना चाहिए।
प्रोफेसरों से शोध के विभिन्न बिंदुओं पर की चर्चा
डॉ. वैदेही पंडित के अनुसार भारत विज्ञान शोध में अतुलनीय रूप से आगे बढ़ा है। उन्होंने भारत में हो रही शोध के विभिन्न बिंदुओं पर वर्धमान कालेज बिजनौर के रसायन विज्ञान संकाय के चेयरमैन डॉ. राजीव जौहरी, डॉ. राजेश यादव, डॉ. देवेंद्र गंगवार, डॉ. वैशाली पूनिया से चर्चा की। कहा कि छात्रों को शोध क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अपने स्तर से सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन

डॉ. वैदेही के माता पिता को किया सम्मानित
व्याख्यान कार्यक्रम में डॉ. वैदेही पंडित के माता डॉ. पूनम शर्मा व पिता डॉ. सलिल शर्मा ने प्रतिभाग किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएम जैन, अंतरराष्ट्रीय छात्र इकाई के समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. राजीव जौहरी व वैशाली पूनिया ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें