पंचायतों के खाली पदों पर उपचुनाव की घोषणा
बिजनौर। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। नामांकनपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है। वोट 20 दिसंबर को पड़ेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा द्वारा जारी पत्र के अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है। नामांकन पत्र सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक जमा होंगे। नामांकन पत्र की जांच 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक होगी। दावेदार 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक निम वापस ले सकते हैं। उसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। कहा गया है कि 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट पड़ेंग। मतगणना 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी।
जिले में 207 पद पर होना है चुनाव
जिले में ग्राम प्रधान के चार तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्थात बीडीसी के तीन तथा पंचायत सदस्य के 200 पदों पर चुनाव होना है।
प्रधान का इन पंचायतों में चुनाव
नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत हकीमतपुर केशो, नूरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोपालपुर, नहटौर ब्लाक की ग्राम पंचायत पुलिंदा खाकम, तथा किरतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कलापुर बुजुर्ग।
क्षेत्र पंचायत सदस्य का इनमें चुनाव
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नजीबाबाद ब्लॉक के वार्ड 26 जटपुरा खास, जलीलपुर ब्लॉक के वार्ड 99 सुंदरा तथा किरतपुर ब्लॉक के वार्ड 28 सराय जीवन ।