फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की कटाई और गहाई रुकने से अन्नदाता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की कटाई और गहाई रुकने से अन्नदाता परेशान
विज्ञापन

बिजनौर। लगातार तीसरे दिन हो रही बारिश ने किसानों को परेशान कर दिया है। गेहूं की कटाई भी बंद हो गई। गन्ना पेराई सत्र के समापन में पड़ रही बारिश से किसान भी परेशान हैं। किसान खेतों से गन्ना भी नहीं निकाल पा रहे हैं। कई चीनी रविवार रात नो केन में बंद रहीं।
विज्ञापन

रविवार को तेज बारिश और हवा ने गेहूं व आम की फसल को नुकसान पहुंचाया था। गेहूं की गहाई बंद हो गई। सोमवार को भी बूंदाबांदी होती रही। बूूंदाबांदी से गेहूं की कटाई भी सोमवार को नहीं हुई। किसान अपने खेतों से गन्ने की फसल काटने में लगे हैं। खेतों में पानी भरने से किसान खेतों से गन्ना नहीं निकाल पा रहे हैं। बिलाई चीनी मिल रविवार को बारिश के बाद नो केन हो गई थी। सोमवार को किसान मिल में गन्ना लेकर आए। बारिश से मजदूरों को बहुत नुकसान हो रहा है। लॉकडाउन से दूसरे राज्यों के मजदूर अपने गांवों में आ गए हैं। ये खेत में ही मजदूरी कर रहे हैं। बारिश होने से गेहूं की गहाई और कटाई दोनों बंद हो गई है। और कहीं किसी तरह की मजदूरी भी नहीं मिल रही है। ऐसे में इन मजदूरों को अभी और एक दो दिन घरों में ही बैठना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें