भालू ने हमला कर घायल किया
रेहड़। रविवार की शाम लालबाग निवासी सुरेंद्र 35 वर्ष अपने घर से खेतों की ओर जा रहा था। अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। युवक के चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देख भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है की अक्सर वन्य जीव बस्तियों में आ जाते है शिकायत के बाद भी वन विभाग समस्या के समाधान को लेकर उदासीन है। रेंजर राकेश शर्मा का कहना है समस्या संज्ञान में है। टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।