बिजनौर/नजीबाबाद। गांव इस्सेपुर निवासी अंकुल की मौत में चार युवकों द्वारा अंकुल के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने हत्या या फिर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। एक अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस ने मुर्शदपुर-नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के बीच 28 अप्रैल को रेल ट्रैक से मिले शव की पहचान न होने पर पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात में अंतिम संस्कार कराया था। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल होने पर युवक की पहचान इस्सेपुर निवासी 28 वर्षीय अंकुल के रूप में हुई। ग्राम प्रधान नौबहार सिंह और परिजनों ने रेलवे और सिविल पुलिस से संपर्क किया। वायरल वीडियो में चार युवक अंकुल को फिल्मी अंदाज में पीट रहे हैं।
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ नितेश प्रताप सिंह अंकुल मौत प्रकरण की तह तक जाने के लिए एसओजी और स्थानीय पुलिस टीम की मदद से घटना की एक-एक कड़ी को जोड़ रहे हैंै।