कविता पाठ प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम
बिजनौर/गंज दारानगर। कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ में मिशन शक्ति तृतीय चरण कार्यक्रम के अंतर्गत हिंदी दिवस के अवसर पर कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार, कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ प्राचार्य डॉ. परवेज अहमद खान, कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा, विभागाध्यक्ष प्रदीप राठौर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कविता पाठ प्रतियोगिता में विधि विद्यार्थियों ने महिला सशक्तीकरण में हिंदी भाषा का योगदान विषय पर अपने विचार रखे। बीएड विभाग प्रवक्ता प्रतिमा ने बताया कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को अधिकारिक रूप से राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया। विधि प्रवक्ता अंकित कश्यप, विधि विभागाध्यक्ष प्रदीप राठौर ने भी विचार रखे। निर्णायक समिति में डॉ. शालिनी शर्मा, डॉ. सोमा सिंह, प्रतिमा शामिल रहे। प्रतियोगिता में अंजलि शर्मा ने प्रथम, मोहम्मद काशिफ ने द्वितीय, सबा नूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, गंज दारानगर के श्री विदुर गुरु ग्रह इंटर कॉलेज में हिंदी समर्थ एवं सक्षम भाषा पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग में हिमांशी पाल, आयुषी प्रियांशी, शिवम, सोनी दिव्या अग्रवाल, अनुज, निधि, मोनिका शर्मा, साक्षी शर्मा, मानसी अबूजर, शिवांशु आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला
कोतवाली देहात। ओम इंटरनेशनल स्कूल महेश्वरी जट में हिंदी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सरजीत सिंह ने कहा कि हिंदी को 14 सितंबर 1949 को हमारे संविधान में राजभाषा का दर्जा दिया गया। हिंदी की अध्यापिका नितिन चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को हिंदी की उपयोगिता के बारे में बताया। अध्यापिका कंचन, पारुल, नूरफ्सा, प्रियांशी, बुशरा, रवि प्रताप, रविकांत, जीशान आदि उपस्थित रहे। वहीं, जीवनपुर स्थित जूनियर हाई स्कूल में बच्चों ने कविताएं सुनाईं। प्रधानाध्यापक गुलशन गुप्ता ने कहा कि हिंदी आज विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली तीसरी भाषा है। कार्यक्रम में ललित शर्मा, बबीता रानी, शिवानी आदि उपस्थित रहे।