फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु बाजार में नहीं हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु बाजार में नहीं हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
विज्ञापन

नूरपुर। बुधवार को नूरपुर के पशु बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनदेखी हुई और भीड़ जमा हो गई। लोगों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद पुलिस ने पशु बाजार में भीड़ को खदेड़ते हुए बाजार न लगाने की हिदायत दी।
कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए अनलॉक 2 में भी साप्ताहिक बाजार और कांवड़ आदि पर रोक लगाई गई है। इसके बाद भी बुधवार को भारी संख्या में स्योहारा रोड पर साप्ताहिक पशु बाजार में भीड़ लग गई। सैकड़ों लोग इकठ्ठा हो गए। सोशल डिस्टेंसिंग को ताक पर रख दिया गया। यहां तक कि अधिकांश लोग मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। भीड़ से कई घंटों तक सड़क पर भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने साप्ताहिक पशु बाजार पर आपत्ति जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज दिनेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर भीड़ को वहां से पशुओं समेत खदेड़ते हुए बाजार नहीं लगाने की चेतावनी दी। प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल का कहना है कि बाजार के आयोजकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें