फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से लगा लंबा जाम

विज्ञापन
नगीना में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर वाहनों का लगा लंबा जाम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से लगा लंबा जाम
विज्ञापन

नगीना। नगीना-कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के काफी देर तक बंद रहने से राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर बुधवार सुबह काफी देर तक लंबा जाम लगा रहा।
बुधवार को करीब 12 बजे नगीना कोतवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से करीब एक घंटा वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान कोतवाली, धामपुर व रायपुर मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई गाड़ियों के एक साथ पास होने के कारण फाटक काफी लंबे समय बंद रहा। स्थानीय लोगों ने अपनी कारों व बाइकों को जोहर द्वार की तरफ से गन्ना समिति नहर रोड से निकालना शुरू कर दिया जिससे नगर के मुख्य मार्ग गांधी मूर्ति तिराहे पर भी जाम लग गया। इस दौरान दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रख किए गए अतिक्रमण के कारण भी जाम खुलने में काफी दिक्कत आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें