फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों का गुस्सा देख बैंक कर्मचारियों ने छोड़ा काम

Sat, 03 Dec 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर स्थित एसबीआई में हंगामे के दौरान खाली पड़ीं कुर्सियां और इंतजार करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में एसबीआई की मुख्य शाखा में शनिवार को भी कैश लेने के लिए ग्राहकों में मारामारी मची रही। लंबे समय तक कतार में खडे़ कुछ खाताधारकों को जब बैंक की ओर से कैश देने से इनकार कर दिया तो वे भड़क गए। उनकी ओर से जमकर हंगामा किया गया। ग्राहकों का गुस्सा बढ़ते देख बैंक के कर्मचारी अपनी सीटों को छोड़कर चले गए। दूसरी ओर, बैंक की ओर से समय सीमा पूरी होने के बाद भी कैश देने के दावे किए गए।
विज्ञापन

कैश लेने के लिए शनिवार को भी बैंकों और एटीएम मशीनों पर लंबी कतारें लगी रहीं। एसबीआई की मुख्य शाखा में कर्मचारियों ने एक व्यक्ति को भुगतान करने से मना कर दिया तो उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी। कर्मचारियों ने बैंक में लेन देन का समय खत्म होने का हवाला देकर उपभोक्ताओं को कैश देने से मना कर दिया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को ब्रांच से बाहर निकलवाया।
कुछ ग्राहकों ने बताया कि बैंक से उपभोक्ताओं को दस-दस हजार रुपये का ही भुगतान किया गया। लेकिन शाम को करीब पौने चार बजे ब्रांच में उपभोक्ताओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। एक उपभोक्ता ने बताया कि उसे शुक्रवार को भी कैश से इनकार कर दिया गया था। अब शनिवार को भी दुबारा कैश देने से इनकार कर दिया गया। 
विज्ञापन

उधर, बैंक कर्मचारी यही कहते रहे कि लेनदेन का समय समाप्त होने के बावजूद उन्होंने काम किया है। अब और काम नहीं कर पाएंगे। इसी दौरान ग्राहकों का गुस्सा बढ़ते देख कर्मचारी अपने काउंटरों की सीटों को छोड़कर चले गए। उधर, बैंक के मुख्य प्रबंधक ओमप्रकाश के अनुसार समय खत्म होने के बावजूद कर्मचारी उपभोक्ताओं को कैश का भुगतान कर रहे थे। लेकिन ग्राहकों की ओर से ही कर्मचारियाें के साथ अभद्रता की गई। सूचना पर पुलिस ने ही स्थिति को संभाला। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें