फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, कई जगह हंगामा-तालाबंदी

विज्ञापन
धामपुर के ग्राम सरकड़ा स्थित बिजलीघर में ग्रामीणों ने तालाबंदी कर किया प्रदर्शन। आरोप- 10 से 12 - फोटो : 1
विज्ञापन
बिजनौर पैजनिया। जिले में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटने लगा है। बिजनौर शहर, धामपुर, ताजपुर, नजीबाबाद, नींदड़ू क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सरकड़ा गांव में बिजलीघर पर तालाबंदी की। कर्मचारियों का घेराव का प्रयास किया, तो विद्युतकर्मी वहां से निकल गए। बिजली कटौती व ट्रिपिंग को लेकर ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ता अधीक्षण अभियंता बिजनौर से मिले और निर्बाध बिजली आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

पैजनिया बिजलीघर पर रखे पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव होने पर धनौरी व करनपुर फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। कटौती से गुस्साए ग्रामीण उपभोक्ताओं शुक्रवार रात जमकर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर बंद कर दिया। भीड़ के तेवर देख बिजलीघर पर तैनात विद्युतकर्मी पास में स्थित पुलिस चौकी पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझाकर शांत किया। धनौरी फीडर से जुड़े करीब 25 गांव व करनपुर फीडर के नौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मौके पर पहुंचे किसान नेता कैलाश लांबा के हस्तक्षेप के बाद अन्य फीडरों की बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। अधिशासी अभियंता नूरपुर गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि पांच एमवीए ट्रासंफार्मर की तकनीकी खराबी को ठीक कराया जा रहा है। शीघ्र ही सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।


-सरकड़ा बिजलीघर पर की तालाबंदी, ग्रामीणों का हंगामा
धामपुर। भीषण गर्मी में अंधाधुंध विद्युत कटौती से नाराज गांव सरकड़ा के ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। कई ग्रामीण एकत्र होकर बिजलीघर पहुंचे और वहां प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को घेराव करने का प्रयास किया। इस बीच बिजलीघर पर तैनात कर्मी भाग गए। ग्रामीणों ने कई घंटे तक बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। बाद में अधिशासी अभियंता संजीव कुमार पटेल से हुई वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। ग्रामीण शोभित कुमार, शुभम कुमार का कहना है कि बिजली कटौती से बुराहाल है। राजकुमार, पीयूष कुमार नितिन ने बताया कि 24 घंटे में 10-12 घंटे बिजली भी नहीं आ रही है। पूर्व ग्राम प्रधान विनीत कुमार का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली कटौती व ट्रिपिंग को लेकर ग्रामीणों ने की एसई से मुलाकात
बेगावाला। मोहम्मदपुर देवमल मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई ग्रामीण आवास विकास स्थित विद्युत अधीक्षण अभियंता से मिले। मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अत्यधिक रोस्टिंग, बार-बार ट्रिपिंग और अघोषित विद्युत कटौती की समस्या बताई। कहा कि लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से आमजन, किसान, व्यापारी और विद्यार्थी परेशान हैं। भीषण गर्मी में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि भीषण गर्मी से बिजली से राहत मिलती है, परंतु आपूर्ति के दौरान ट्रिपिंग परेशान कर रही है। इस अवसर पर अरविंद कुमार, अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, हिमांशु चौधरी, प्रदीप अधिकारी, गौरव कुमार, विष्णुपद, प्रकाश अरविंद कुमार, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
-ग्रामीणों ने ताजपुर बिजलीघर पर प्रदर्शन किया
राजा का ताजपुर। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण, व्यापारी शनिवार को बिजलीघर पहुंचे, वहां उन्होंने प्रदर्शन कर जेई को ज्ञापन सौंपा। उपभोक्ताओं ने शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति की मांग की। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि ताजपुर फीडर पर रात्रि को चार-पांच घंटे व दिन में भी कई-कई घंटे बिजली कटौती की जा रही है। इसमें व्यापारी व आम नागरिक बहुत परेशान हैं। इस अवसर पर अजीम फरीदी, नौशाद अहमद, अनिल चौधरी, काके चौहान, इंतजार अहमद, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद


नींदड़ू बिजलीघर क्षेत्र में कटौती से 13 गांवों के ग्रामीण परेशान
नीदड़ू। नींदड़ू के बिजलीघर से संबंधित सभी 13 गांवों में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं परेशान है। उपभोक्ता आमिर, नफीस, आतिफ, कासिम और शहजाद आदि का कहना है बिजलीघर क्षेत्र में अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। बिजलीघर के कर्मचारियों से बिजली कटौती के बारे में जानकारी करते हैं, तो आपूर्ति फेल, कंट्रोल के निर्देश पर कटौती का बहाना बताते हैं। कभी अधिक लोड और ओवरहीट के चलते पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर बंद कर कस्बा नींदड़ू और अंथाई शेख फीडर की बिजली काट दी जाती है। बिजली ट्रिपिंग के रात भर चलने वाले ड्रामे से उपभोक्ता परेशानी से जूझ रहे हैं। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए 18 घंटे रोजाना बिजली देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें