पुरातन छात्रों ने सुनाए संस्मरण, कॉलेज ने किया सम्मानित
नजीबाबाद। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में शिक्षा विभाग से जुड़े कई पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉक्टर अनामिका यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि पुरातन छात्र सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जहां विभिन्न पदों पर पहुंचे पुरातन विद्यार्थियों को सम्मानित करना है। वहीं उनके अनुभव से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को रूबरू कराकर उनका मार्गदर्शन करना है।
इस दौरान कॉलेज की ओर से पुरातन छात्र रहे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रविदत्त शर्मा, धर्मपाल सिंह राजपूत, शमीम अहमद, मोहम्मद इलियास, मनमोहन कृष्ण शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पुरातन छात्रों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम में अजय कुमार यादव, मनोज कुमार, सीमा रानी, मोनिका, शबाना, तनवीर अहमद और मोहम्मद उस्मान आदि उपस्थित रहे।