फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बेटी के घर होली का सामान देने जा रहे वृद्ध की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे नूरपुर मार्ग पर सैनिक पेट्रोल पंप के सामने किसी वाहन से टकराकर बाइक सवार अमखेड़ा निवासी महिपाल सिंह चौहान (70) की मौत हो गई। वे भाकियू के पुराने कार्यकर्ता थे। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता बिट्टन चौहान ने बताया कि उनके पिता महिपाल सिंह चौहान शनिवार सवेरे गांव ठाठजट में अपनी पुत्री के यहां होली का सामान देने के लिए जा रहे थे। वह जैसे ही नूरपुर मार्ग पर सैनिक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तो किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सीओ अभय कुमार पांडे का कहना है कि वाहन को तलाश किया जा रहा है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, मयंक चौहान, पंकज कुमार, रविंद्र प्रधान, सहदेव, हिमांशु चौहान आदि कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपी वाहन का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें