फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छह नवंबर को जारी होगा 52 हजार क्विंटल का इंडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
-11 नवंबर से शुरू होगा धामपुर चीनी मिल का पेराई सत्र
विज्ञापन

-पहले जारी हो चुके 64 हजार क्विंटल गन्ने की आठ और नौ नवंबर को होगी तौल
-10 नवंबर को होगी नए इंडेंट की तौल
धामपुर। धामपुर चीनी मिल में 11 नवंबर से गन्ने की पेराई शुरू होगी। पेराई सत्र की तैयारियों के बीच मिल प्रबंधन ने गन्ना खरीद का कार्यक्रम जारी किया है। छह नवंबर को 52 हजार क्विंटल गन्ने का नया इंडेंट जारी किया जाएगा, जिसकी तौल 10 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

चीनी मिल के उपाध्यक्ष आशीष शर्मा एवं सहायक उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इससे पहले मिल की ओर से जारी 64 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया था। जिसकी तौल दो व तीन नवंबर को सेंटरों पर होनी थी। क्योंकि उस दौरान धामपुर चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र 5 नवंबर से शुरू किए जाने का कार्यक्रम था। लेकिन अचानक चक्रवात के कारण भारी बारिश होने से खेतों में पानी भर गया । जिससे सत्र को 6 दिन और आगे बढ़ा दिया गया। इस वजह से दो व तीन नवंबर को जारी की गई पर्चियों की तौल तिथि को आगे बढ़ाकर उन्हें आठ और नौ नवंबर कर दिया गया है। इस बाबत किसानों को मैसेज के जरिये अवगत कराया जा चुका है। इस तरह मिल प्रबंधन पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना आपूर्ति की व्यवस्था को गति दे रहा है। मिल सहायक उपाध्यक्ष संजीव मलिक ने बताया कि 11 नवंबर से पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी पूरी की जा चुकी है। उन्होंने किसानों से निर्धारित तिथि के अनुसार गन्ने की छिलाई करने और साफ-सुथरा गन्ना ही मिल को आपूर्ति करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें