फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रदद, पांच ट्रेनें रहीं लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शनिवार को ट्रेन का सफर करने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री परेशान रहे। शनिवार को अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनें रदद रहीं। लंबी दूरी वाली पांच ट्रेन अपने निर्धारित समय कई घंटा लेट पहुंची। सबसे ज्यादा परेशानी ऋषिकेश आने-जाने वाले यात्रियों को हुई।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ राज्य के कोरवा जिले से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस शनिवार को रदद रही। योग नगरी ऋषिकेश से कर्नाटक के यशवंतपुरम जाने वाले स्पेशल एक्सप्रेेस ट्रेन सवा घंटा, दिल्ली से अंबाला जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, ओडिशा के पुरी शहर से योग नगर ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस सवा घंटा, कर्नाटक के यशवंतपुरम से योग नगर ऋषिकेश जाने वाली साढ़े चार घंटा व गुजरात के साबरमती से योग नगर ऋषिकेश जाने वाली योगा एक्सप्रेस डेढ़ घंटा लेट रही।
खालापार निवासी दिलशाद दोपहर बाद अंबाला जाने वाली इंटर सिटी ट्रेन से अंबाला जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्हेंं वहां पर ट्रेन के डेढ़ घंटा लेट रहने का पता चला तो वह वापस लौट गए। उनका कहना था कि वह रोडवेज बस में एक सवा घंटे में सहारनपुर पहुंंच जाएंगे और इसके बाद वह सहारनपुर से ट्रेन से अंबाला जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें