फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने खाली पड़ी भूमि में डा. भीमराव अंबेडकर मूर्ति स्थापित कर विवाद खड़ा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खाली भूमि में आंबेडकर प्रतिमा स्थापित की, विवाद
विज्ञापन

बिजनौर, अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन में कुछ शरारती तत्वों ने ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर नया विवाद खड़ा कर दिया। मामला प्रकाश में आते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

आसफाबाद चमन में पानी की टंकी के समीप ग्राम समाज की खाली भूमि में शुक्रवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। सवेरे प्रतिमा देख गांववासियों ने इसकी जानकारी खुफिया विभाग व पुलिस को दी। आनन फानन में कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को कब्जे में ले लिया। घटना के संबंध में गांव के जिम्मेदार लोगों से पूछताछ की गई। गांव के किसी भी व्यक्ति ने प्रतिमा स्थापित किए जाने की घटना की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया। पुलिस प्रतिमा को कोतवाली ले आई। पुलिस आलाअधिकारियों को मामले की रिपोर्ट बनाकर भेज रही है। गांव के कुछ लोगों का दबी जुबान से कहना है कि जिस किसी ने प्रतिमा स्थापित की है, वह खाली भूमि पर कब्जा करने की फिराक में होगा। इस संबंध में कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे का कहना है कि राजस्व विभाग व पुलिस टीम ने मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें