फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आंबेडकर नगर में 20 साल से नहीं हुआ सड़क का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका अधिकारियों से निर्माण कराने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर में करोड़ों रुपये की लागत से प्रतिवर्ष तमाम सड़कें नई बनवाई जाती हैं लेकिन आंबेडकर नगर में रहने वाले कुछ लोगों का कहना है कि उनकी गली की टूटी हुई सड़क की सुध 20 वर्षों से भी नहीं ली गई। टूटी हुई सड़क तथा पानी की सही निकासी न होने के कारण कॉलोनी के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
अमर उजाला के मेरी आवाज सुनो कॉलम के जरिए आंबेडकर नगर निवासी मुकेश कुमार ने अपने मोहल्ले की खस्ताहाल सड़क की समस्या को उठाया है। उनका कहना है कि पालिका प्रशासन से कई बार मौखिक व लिखित शिकायत की गई लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। उनका कहना है कि टूटी सड़क पर कई बार गिरकर लोग चोटिल हो चुके हैं। पानी की निकासी सही न होने के चलते घरों की नालियों में पानी रुका रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने पालिका प्रशासन से उनकी काॅलोनी की सड़क पर ध्यान न देने के लिए अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आंबेडकर नगर में स्थित ट्रांसफार्मर के पास से लेकर सुनील कुमार के घर तक की सड़क का निर्माण शीघ्र कराया जाना चाहिए।

हितेश कुमार का कहना है कि आंबेडकर नगर में स्थित ट्रांसफार्मर से लेकर काॅलोनी के आखिरी घर तक करीब 35 से 40 घरों में रहने वाले परिवार इस खराब सड़क से प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि करीब 20 साल से इस गली की सड़क नहीं बनी। उन्होंने पालिका प्रशासन से जल्द नई सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
निर्मोश कुमार का कहना है कि कॉलोनी की खराब सड़क के साथ-साथ पानी की सही निकासी नहीं होने का नुकसान भी लोगों को हो रहा है। उनका कहना है कि पालिका प्रशासन उनकी काॅलोनी की खराब सड़क व पानी निकासी पर भी जल्द ध्यान दे।

रोमेश चौहान का कहना है कि काफी समय से मांग करने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं कराया गया।
अवनीश कुमार का कहना है कि पहले कॉलोनी में खाली पड़े एक प्लॉट में पानी की निकासी हो जाती थी लेकिन अब वहां भी मकान बन जाने के कारण पानी नालियों में भरा रहता है। बरसात के मौसम में मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो जाता है।

इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि उन्होंने हाल ही में चार्ज लिया है। उन्हें अभी इस मामले में जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि आंबेडकर नगर के लोगों की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ताहिरा बेगम का कहना है कि रविवार को आंबेडकर नगर मोहल्ले के कुछ लोगों की समस्या की बात सामने आने पर उन्होंने अपने पुत्र शेख शाहनवाज खलील को मोहल्लेवासियों के बीच उनकी समस्या के समाधान के लिए भेजा था। शीघ्र मोहल्लेवासियों की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें