नजीबाबाद। आयरलैंड के राजदूत संदीप अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक पर्व और मेले हमारी संस्कृति की पहचान है। उन्होंने भारतीय संस्कृति को विश्व की अद्वितीय संस्कृति बताया।
मुख्य अतिथि आयरलैंड के राजदूत संदीप अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डीएम बिजनौर रमाकांत पांडेय ने दीपावली आनंदोत्सव मेले का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। आध्यात्म गुरु श्री श्री रवि शंकर की प्रेरणा से आर्ट ऑफ लिविंग की स्थानीय शाखा ने आर्थिक रूप से कमजोरों के सहायतार्थ एमडीएस इंटर कॉलेज में दीपावली आनंदोत्सव मेले का आयोजन किया। मुख्य अतिथि और डीएम ने मेले में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रथम वर्ग में वान्या अग्रवाल, द्वितीय वर्ग में आराध्या वर्मा, तृतीय वर्ग में मान्या गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस में आदि दत्ता, विवान, अनन्या, जीवांश, दिविजा, आरोही, अर्नव त्यागी, अंशिका, अरहम, देवांश, प्रकृति, यश और रान्या अरोड़ा ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि संदीप अग्रवाल और डीएम रमाकांत पांडेय ने मेला आयोजक मिथलेश अग्रवाल, डॉ.शुभा माहेश्वरी, डॉ.इंदु लाहौटी, डॉ.सुधा चावला, रेशु अग्रवाल, साहू, राकेश अग्रवाल, कृष्ण अवतार एड. के साथ मेले का भ्रमण किया। इस अवसर पर एमडीएस के प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी, डॉ.अरुणिमा सक्सेना, डॉ.एसके जौहर सहित आदि रहे। मेला संयोजिका मिथलेश अग्रवाल ने बताया कि मेले से प्राप्त आय आर्थिक रूप से कमजोरों के उत्थान में व्यय की जाएगी।