फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लक्ष्य 2016 का स्कॉलरशिप टेस्ट आज

Sun, 19 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में स्वयंवर बैंकेट हॉल में अमर उजाला लक्ष्य एजुकेशन फेयर का उद्घाटन करते विधायक रूचिवीरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में अमर उजाला व ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एजुकेशन फेयर लक्ष्य-2016 के कॅरियर काउंसिलिंग में विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सपा विधायक रुचिवीरा ने अमर उजाला लक्ष्य-2016 एजुकेशन फेयर का उद्घाटन किया। वहीं अमर उजाला की ओर से दस बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।  विद्यार्थियों के चयन के लिए रविवार को टेस्ट लिया जाएगा।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोड स्थित स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में सुबह आठ बजे से ही इंटर में 60 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एकत्र होना शुरू हो गए थे। अमर उजाला टीम द्वारा आयोजित कॅरियर काउंसिलिंग फेयर में लगे स्टॉल से विद्यार्थियों ने अनेक जानकारी प्राप्त की। हॉल विद्यार्थियों की भीड़ से खचाखच भर गया। हर स्टॉल पर विद्यार्थियों की भीड़ कॉलेजों, उनमे चलने वाले कोर्स, फीस व कॅरियर स्कोप के बारे में पता किया। विद्यार्थियों ने कॉलेजों की ओर से उपलब्ध कराए गए फार्म भी भरे। विधायक रुचिवीरा ने खुद सारे स्टॉल पर जाकर जानकारी ली और अमर उजाला की इस मुहिम को सराहा। विधायक ने कहा कि अमर उजाला ने विद्यार्थियों को एजुकेशन फेयर के जरिये एक प्लेटफार्म दिया है। अमर उजाला संस्थानों व विद्यार्थियों के बीच एक कड़ी बन गया है। एजुकेशन फेयर विद्यार्थियों को तरह-तरह के कोर्स व फीस के बारे में पता चलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मेहनत का विकल्प नहीं होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत कर जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कई प्रदेशों की यूनिवर्सिटी व कॉलेजों को एक जगह एकत्र करने पर अमर उजाला को बधाई दी।
 महरीन के अनुसार मुताबिक अमर उजाला के एजुकेशन फेयर लक्ष्य-2016 ने विद्यार्थियों की कोर्स संबंधी जिज्ञासाओं को खत्म किया है। अर्शि, आशीष ने बताया कि विद्यार्थी यूनिवर्सिटी, कॉलेज व कोर्स को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं। एजुकेशन फेयर से विद्यार्थियों को बहुत लाभ होगा। वहीं  अमर उजाला की ओर से रविवार को 11 बजे नजीबाबाद रोड स्थित स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में आयोजित स्कॉलरशिप टेस्ट में दस बच्चों को मिलेगी दस-दस हजार रुपये की स्कॉलरशिप, जो अन्य शहरों में भी आयोजित हो रही हैं।
विज्ञापन

एजुकेशन फेयर में ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी, सुभारती यूनिवर्सिटी, ग्लोकल यूनिवर्सिटी, देवभूमि इंस्टीट्यूट, जेवीआईटी, बीएफआईटी, हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी, एनआईआईटी, एचपी, हीरो, साईं इंस्टीट्यूट, लैंडमार्क इंस्टीट्यूट, आरवीआईटी बिजनौर, सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट बिजनौर, बीएसएनएल, स्पार्कल कोचिंग, दून इंस्टीट्यूट, केएलएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बिजनौर, पारले मेक्सिटॉस आदि की भागीदारी रही।
विज्ञापन

लक्की ड्रा : रविवार को अमर उजाला की ओर से निकाले जाने वाले लकी ड्रा में विजेता विद्यार्थियों को मोबाइल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें