फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: केरल और उड़ीसा में निकाला नौसेना के पूर्व अधिकारी से ठगी का पैसा

Tue, 13 May 2025 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नौ सेना के रिटायर्ड अधिकारी से ठगी का पैसा केरल और उड़ीसा के बैंक खातों से निकाला गया। फिलहाल 30 खाते प्रकाश में आ चुके हैं, जिनके खाता धारकों को तस्दीक करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

साइबर पुलिस ने बताया कि विवेचना के शुरुआती चरण में खातों की जानकारी मिल चुकी है। केरल और उड़ीसा के बैंकों में ठगी का पैसा भेजा गया था। इन बैंकों को ई-मेल भेजकर कार्रवाई के संबंध में अवगत कराया जा चुका है।
साथ ही इन खातों के धारकों को तस्दीक किया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उक्त खातों का संचालन कोई और करता है जबकि खाताधारक कोई और है। बताया जा रहा है कि खातों से रकम निकालने की एवज में खाताधारक को दस प्रतिशत कमीशन दिया जाता है। हालांकि सभी खाता धारकों तक पहुंचना पुलिस के टेढ़ी खीर है। क्योंकि खाताधारक केरल, उड़ीसा और महाराष्ट्र आदि में दूर दराज के इलाकों में रहते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी नौसेना के रिटायर अफसर ने शेयर मार्केट में पैसा लगाने और मुनाफा कमाने का लालच देकर दो करोड़ दस लाख रुपये साइबर ठगों के बताए गए 17 खातों में भेज दिए।
इतना ही नहीं पीड़ित ने अपनी पेंशन पर 50 लाख रुपये का लोन भी लिया था। जिस एप के जरिए ठगी की गई है, उस पर एप पर पीड़ित के अकाउंट में 498 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें