फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पना त्यागी बनी खो-खो की नई कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के खो-खो कोच मुकुल कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर मुरादाबाद स्टेडियम में खो-खो कोच रही अल्पना त्यागी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के खो-खो कोच मुकुल कुमार ने दिसंबर में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद से खो-खो कोच का पद खाली था। उनके स्थान पर बुलंदशहर निवासी अल्पना त्यागी ने शुक्रवार को खो-खो प्रशिक्षक के तौर पर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में ज्वाइनिंग की है। अल्पना त्यागी आठ साल से मुरादाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण दे रहीं थीं। स्टेडियम में तैराकी कोच राकेश कुमार यादव तथा एथलेटिक्स कोच जयवीर सिंह के अलावा बाकी सभी अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक हैं। खो-खो में कुल 30 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। कोच अल्पना त्यागी ने बताया कि वह खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेंगी। यहां के खिलाड़ी खेल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें