पेड़ कटान के ठेके में धांधली का आरोप
हल्दौर। सीडी इंटर कॉलेज में एक लकड़ी ठेकेदार ने कालेज कमेटी के प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों पर पेड़ों के कटान का ठेका करने के नाम पर अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया है। ठेकेदार ने मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायतीपत्र भेजकर की है।
सीडी इंटर कॉलेज में खड़े 66 यूकेलिप्टस पेड़ों के कटान के संबंध में ठेका प्रक्रिया शुरू की गई। ठेका प्रक्रिया में अनेक लकड़ी ठेकेदारों ने भाग लिया। हल्दौर के मोहल्ला पोखर बाजार निवासी लकड़ी ठेकेदार नसीम अहमद आरोप है कि करीब चार दिन पूर्व कॉलेज में आयोजित ठेका प्रक्रिया के कार्यक्रम में उसने पेड़ों की नीलामी में सर्वाधिक बोली लगाई। कॉलेज कमेटी के पदाधिकारियों ने मौखिक रूप से ठेका देने का भरोसा दिलाया। उसके बाद वह चला गया। उसने आरोप लगाया कि कॉलेज कमेटी के पदाधिकारियों ने ठेका एक अन्य ठेकेदार के नाम कर दिया। कॉलेज कमेटी के प्रबंधक सुशांत एरन का कहना है कि ठेकेदार नसीम अहमद ने उन्हें रिश्वत देकर पेड़ों का ठेका अपने नाम कराने का प्रयास किया था। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। प्रधानाचार्य मेजर रमाशंकर ने पेड़ कटान का मामला कॉलेज प्रबंध कमेटी के आधीन है। यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।