फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विकास कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए गांव हरदासपुर गढ़ी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में नियमों की अनदेखी की गई है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है और वास्तविक लाभार्थी योजनाओं से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डीएम जसजीत कौर के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें शिकायती पत्र दिया। दीपक कुमार, नरेश कुमार, मनोहर सिंह, प्रदीप कुमार, रजनीश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया गया कि ग्राम प्रधान ने खलिहान की जमीन पर अवैध निर्माण कराए हैं। इसके अलावा मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों में भी गंभीर अनियमितताएं बरती गईं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पाया है और सरकारी धन का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें