फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। ग्राम गुरदासपुर में हुई भाकियू की बैठक में किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
वीरेंद्र सिंह के आवास पर ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत की अध्यक्षता व भारत सिंह के संचालन में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली आंदोलन के दौरान सरकार से जो किसानों के समझौते किए थे। भारत सरकार उन पर काम नहीं कर रही है। एमएसपी पर कमेटी नहीं बनी। ना ही आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस हुए। इन सभी समस्याओं का निदान कराने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ 31 जनवरी को तहसील पर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदर्शन होगा और ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा चुनाव के समय कुछ नेता एक जाति को इस चुनाव में मुद्दा बना रहे हैं। जबकि असल में मुद्दे किसानों, युवाओं, बेरोजगारी, महंगाई के हैं। 13 महीने के किसान आंदोलन में किसान ही नहीं आम जनता भी जाग चुकी है। अब किसान किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। इस अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, शार्दुल, अनुज बालियान, भारत सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें