फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: संगठन को बदनाम करने को लगाए जा रहे हैं आरोप

Fri, 03 Mar 2023 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर गन्ना समिति में विरोध प्रकट करते भाकियू पदाधिकारी।
विज्ञापन
- गलत आरोप लगाने पर मानहानि का करेंगे कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भाकियू के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि महावीर सिंह के द्वारा उनके ऊपर दर्ज कराया मुकदमा झूठा है। संगठन को बदनाम करने के लिए यह आरोप लगाएं जा रहे हैं। बाबूराम तोमर ने संगठन छोड़ दूसरा संगठन खड़ा करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि संगठन में उनके गलत काम बंद हो गए थे। इससे घबराकर दूसरा संगठन बनाया है।
यह बात उन्होंने शुक्रवार दोपहर गन्ना समिति कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। बाबूराम तोमर ने कहा कि वह अकेले हैं। सतेंद्र उनके रिश्ते के भाई है। कहा कि अगर वह गलत काम करता, तो उसका साथ नहीं देता। परंतु वह भी किसान है और वह सही है। महावीर सिंह ने उससे उधार पैसे लिए थे। वह पैसे देता नहीं है। उनके विरोधियों के मिलकर उन पर झूठी रिपोर्ट लिखवा दी। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा कि कोई व्यक्ति संगठन को बदनाम न करें। अगर किसी से व्यक्तिगत मुद्दे पर दिक्कत है, तो वह उससे ही कहे। संगठन को बदनाम करने वालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए कमेटी की बैठक में चर्चा की जाएगी। इस घटना क्रम से शीर्ष नेताओं को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाए आरोप बेबुनियाद और मनगढ़ंत
कृषि कार्ड, धोखाधड़ी में मंडावर थाने में दर्ज मुकदमे में इन लोगों ने झूठे आरोप लगाए हैं, तो इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जिला प्रशासन इसमें निष्पक्ष होकर जांच करें। बाबूराम तोमर द्वारा उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद और मनगढ़ंत है। वह अपने संगठन के लोगों से जांच करा लें, सच सामने आएगा।
- दिगंबर सिंह युवा प्रदेशाध्यक्ष भाकियू अराजनैतिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें