फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अरबन कॉ-आपरेटिव बैंक के सचिव को पद से हटाया

Fri, 03 Mar 2023 09:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
दि बिजनौर अर्बन कॉ-आपरेटिव बैंक के सचिव शंकर लाल।
विज्ञापन
- बेटे और साले की नियुक्तियों में अनियमित्ता पर गिरी गाज
विज्ञापन

-जांच में नियम विरुद्ध अपनों को लाभ देने का मामला सामने आया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता मुरादाबाद मंडल सतीश चंद्र मिश्र ने दि बिजनौर अर्बन कॉ ऑपरेटिव बैंक के सचिव शंकर लाल को उनके पद से पद से हटाया है। इन पर बैंक में की गई नियुक्तियों में अनियमितता बरतने का आरोप है। सचिव के हस्ताक्षर से बैंक के किसी भी कार्य को कराए जाने पर रोक लगा दी गई है।
सचिव पर आरोप था कि बेटे और साले को गलत ढंग से बैंक में नौकरी दे दी गई थी। दि बिजनौर अर्बन कॉ ऑपरेटिव बैंक में हुई नियुक्तियों के संबंध में काजीपाड़ा के रहने वाले परवेज अख्तर ने शिकायत की थी। जिसमें कहा गया कि आयुष, कैलाश और प्रफुल्ल की नियुक्तियां नियमों के विपरीत की गई हैं। आयुष बैंक सचिव शंकर लाल के पुत्र हैं, तो वहीं कैलाश इनका साला है। प्रफुल्ल को भी इनका नजदीकी बताया गया है। इस पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक बिजनौर को जांच करने के आदेश दिए गए। जांच कर रहे अपर जिला सहकारी अधिकारी नगीना ने जांच में आरोपों को सही करार दिया।
विज्ञापन

बैंक सचिव शंकर लाल की ओर से कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि नियुक्ति मैरिट और साक्षात्कार के आधार पर की गई हैं। जांच में पाया गया कि नियुक्तियों में नियमों का पालन नहीं किया गया। बैंक के सचिव शंकर लाल को एकमुश्त समाधान योजना में भी अनियमितता बरतने में 12 जनवरी 2022 को पद से हटाने का नोटिस भी प्रबंध कमेटी को दिया गया था। एआर कोआपरेटिव डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि बैंक सचिव शंकर लाल को पद से हटाते हुए उनकी हस्ताक्षर मान्यता समाप्त कर दी गई है।


पहले भी विवादों में रहे हैं बैंक सचिव
बैंक सचिव हाल ही में विवादों में नहीं आए बल्कि इससे पहले ही भी उन का विवादों से नाता रहा है। हाल ही में राकेश शर्मा की ओर से उनके खिलाफ जमीन की खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

पद से हटाने के आदेश हुए हैं : एआर
एआर कॉपरेटिव डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि अरबन कोआपरेटिव बैंक के सचिव शंकर लाल को पद से हटा दिया गया है। उनकी हस्ताक्षर मान्यता भी समाप्त कर दी गई है। परवेज अख्तर की शिकायत की जांच कराई गई थी। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद कार्रवाई के लिए संस्तुति करते हुए उच्चाधिकारी को पत्र लिखा गया था। इसी आधार पर यह कार्रवाई हुई है। इसके आदेश प्राप्त हो चुके हैं।

यह राजनीतिक षड़यंत्र : शंकर लाल
अरबन कोआपरेटिव बैंक के सचिव शंकर लाल ने बताया कि मुझे अभी आदेश के बारे में पता चला है। हमने जो भी काम किए थे, नियमानुसार किए थे। यह गलत कार्रवाई हुई है। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत यह कार्रवाई हुई है। हम इसके खिलाफ अपील करेंगे। जो भी हुआ, बैंक के नियमों के तहत ही हुआ था।
विज्ञापन


अपनों को ही दिलाया योजनाओं का लाभ : विधायक
सदर विधायक सुची चौधरी ने बताया कि हमारी ओर से अरबन कोआपरेटिव बैंक में गलत तरह से नियुक्ति होने और मनमाने ढंग से एकमुश्त योजनाओं का लाभ देने जैसे गड़बड़ी का मुद्दा उठाया गया था। आयुक्त एवं निबंधक/ प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग को साक्ष्य के साथ अवगत कराया था। जांच में आरोप सिद्ध होने पर यह कार्रवाई हुई है और बैंक सचिव शंकर लाल को पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें