सहारनपुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया कि 18 अप्रैल को दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने मिलकर हथियारों के बल पर उनके फार्म पर कब्जा कर लिया है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया कि उनकी पारिवारिक जमीनों पर दूसरे पक्ष के लोग लगातार कब्जा कर रहे हैं। कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि 18 अप्रैल को दूसरे पक्ष के लोग हथियार लेकर उनके फार्म पर पहुंचे। उन्होंने फार्म पर जबरन कब्जा कर लिया। फरीदा बेगम ने शिकायत में बताया कि उनकी कुछ जमीनों को भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचने की साजिश की जा रही है।
इसके अलावा टांडा फतेहपुर, फैजाबाद, मायापुर और अली अकबरपुर की जमीनों को भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचा जा चुका है। आरोप है कि इसमें पुलिस के साथ-साथ बेहट तहसील के अधिकारियों की भी मिलीभगत है, जिस कारण इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद