बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने सभी एडीओ पंचायत व बीडीओ को प्राथमिक विद्यालयों में सबमर्सिबल टयूबवेल, मल्टी हैंडवॉश और शौचालयों की मरम्मत का कार्य 30 सितंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने बीएसए महेशचंद व डीपीआरओ सतीश कुमार से कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंर्तगत परिषदीय विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं जैसे ब्लैक बोर्ड, शौचालय, स्वच्छ पेयजल एवं मल्टी हैंडवॉश, भवनों की वृहद मरम्मत, विद्युतीकरण एवं उपकरण, किचन शेड का जीर्णोंद्वार एवं सुसज्जीकरण, फर्नीचर की व्यवस्था, चाहरदीवारी का गेट सहित निर्माण, विद्यालय प्रांगण में इंटर लॉकिंग आदि का कार्य समयानुसार जल्द से जल्द पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त एडीओ पंचायत और समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा शौचालयों और मल्टी हैंडवाश की गुणवत्ता कराई जाए। जिन विद्यालयों में विकलांग बच्चों के लिए शौचालय आदि सुविधाओं की आवश्यकता है उनमें भी प्राथमिकता के आधार पर कार्य को जल्दी पूरा करने को कहा। डीएम ने महिला समूहों द्वारा बनाई जा रही यूनिफॉर्म का वितरण समय से पूर्ण कराने के निर्देश डीसी एनआरएलएम को दिए। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, परियेाजना निदेशक डीआरडीए विजय प्रकाश श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम ज्ञान सिंह सहित तमाम अफसर मौजूद रहे