- कांग्रेस स्थापना दिवस पर हुई संगोष्ठी
नजीबाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 140वें स्थापना दिवस पर संगोष्ठी की। वक्ताओं ने देश के विकास में कांग्रेस के योगदान को अविस्मरणीय बताया।
कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। नगर अध्यक्ष रईस कुरैशी के आवास पर आयोजित संगोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष सलाउद्दीन सैफी, नगर अध्यक्ष रईस कुरैशी ने कहा कि आजादी के बाद से देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए कांग्रेस ने मजबूत नींव रखी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने पर चिंता व्यक्त की।
हाजी नसीम अंसारी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के विकास और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दिया है। उन्होंने अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मनमोहन सिंह द्वारा दी गई योजनाओं को अविस्मरणीय बताया।
बैठक में अकरम खां, सलाउद्दीन सैफी, अमजद सिद्दीकी, नदीम फारूकी, जफर आलम, शराफत चौधरी, भानू प्रकाश, परवेज अली, कारी नौशाद, डाॅ.सलीम सैफी, जीशान सैफी, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।