फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी पात्रों को मिलेगा स्वनिधि योजना का लाभ

विज्ञापन
मंडावर में लाभार्थी को पीएम स्वनिधि योजना के प्रमाण पत्र सौंपतें चेयरपर्सन पति आसिफ शान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फड़, रेहड़ी व ठेले वालों को संबोधन का विकास भवन में प्रसारण दिखाया गया। पात्रों को योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि फड़, रेहड़ी व ठेले वालों का स्थायी ठिकाना नहीं होता है। इन्हें अपना कारोबार बढ़ाने में परेशानी आती है। इनकी परेशानियों को देखते हुए ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का संचालन किया जा रहा है। कहा कि पात्र योजना के लिए अधिक से अधिक संख्या मेें आवेदन करें। बैंकों को भी योजना में पात्रों को जल्द से जल्द लाभांवित करने को कहा गया है। योजना में दस हजार रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है। ऑनलाइन पेमेंट अपनाने वाले दुकानदारों को कैशबैक भी दिलाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने किया। इस दौरान चेयरपर्सन रुखसाना परवीन, जिला अग्रणी प्रबंधक जोगिंदर ग्रोवर, डूडा के परियोजना अधिकारी नरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
प्रमाण पत्र वितरित किए
मंडावर। चेयरपर्सन पति आसिफ शान व नगर पालिका ईओ गार्गी गुप्ता ने पात्रों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए। गार्गी गुप्ता ने कहा कि योजना में पात्रों के आवेदन बैंकों को भिजवाए जा रहे हैं। फड़ व ठेले वाले अपना काम बढ़ाने के लिए योजना में आवेदन करें।
विज्ञापन

स्योहारा। नगर पालिका में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाया जा रहा आत्मनिर्भर स्ट्रीट वेंडर योजना के प्रमाणपत्र वितरित किए गए।नगर पालिका के सभा कक्ष में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्य अतिथि विधायक अशोक राणा ने सरकार की नीतियों से अवगत कराया। ईओ एपी पांडे, पालिकाध्यक्ष हाजी अख़्तर जलील मौजूद रहे। संचालन देवेंद्र सिंह द्वारा किया गया। विधायक ने प्रमाणपत्र वितरित किए।
हल्दौर। नगरपालिका के सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री मोदी के प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद के मौके पर पालिकाध्यक्ष अमर सिंह पम्मी व ईओ अभिषेक कुमार ने दस लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि हल्दौर नगर पालिका परिषद ने कुल 587 के सापेक्ष 348 लोगों को चिह्नित कर प्रमाणपत्र दिए गए। जिनमें से बैंक द्वारा 194 लोगों के लोन स्वीकृत किए जा चुके है। इस अवसर पर सभासद चंद्रपाल सिंह, ऋषभ रस्तोगी, कपिल वालिया, एस गुजराल समेत समस्त सभासद मौजूद रहे।
बढ़ापुर। नगर पंचायत में उपस्थित स्ट्रीट वेंडरों, बैंक व पंचायतकर्मियों ने प्रधानमंत्री का टीवी पर ऑनलाइन रेहड़ी पटरी वालों से सीधा संवाद देखा। नगर पंचायत के ईओ सेवाराम राजभर ने बताया कि शासन से नगर पंचायत में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए 494 का लक्ष्य था। सर्वे उपरांत कस्बे से 280 लोग योजना के लिए पात्र पाए गए जिसमें 253 का ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया था। ईओ ने बताया कि पीएनबी की स्थानीय बैंक शाखा में 22 स्ट्रीट वेंडरो की धनराशि उनके बैंक खातों में आ चुकी है। ईओ व पीएनबी शाखा प्रबंधक ने स्ट्रीट वेंडर्स को प्रमाण पत्र भी दिए।
फोटो-9
नगीना। मंगलवार को सुबह पालिका कार्यालय के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तर प्रदेश के रेहड़ी पटरी दुकानदारों से वर्चुअल संवाद का सीधा प्रसारण टेलीविजन पर दिखाया गया। पालिका के ईओ इंद्रपाल सिंह, प्रधान लिपिक लाल बहादुर वाल्मीकि, लेखाकार मदन पाल सिंह, तलत अहमद, पालिका के नामित सदस्य प्रमोद चौहान, शिव शंकर सक्सेना, महावीर सैनी, संजय शर्मा, सभासद गोपाल शर्मा, मो. तालिब, सिद्धीक मुल्तानी उपस्थित रहे।

बिजनौर विकास भवन में लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना के प्रमाण पत्र सौंपतें डीएम व चेयरपर्सन।- फोटो : BIJNOR

नजीबाबाद के नगरपालिका परिषद सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनते कर्मचारी।- फोटो : NAZIBABAD

अफजलगढ़ नगरपालिका परिसर में लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना के प्रमाण पत्र सौंपतें ईओ व चेयरप- फोटो : BIJNOR

स्योहारा में नगर पालिका में पीएम स्वनिधि योजना के प्रमाण पत्र वितरित करते अतिथि।- फोटो : BIJNOR

01ड्ड धामपुर पालिका में रेड़ी चलाने वालो को लोन कार्डो को वितरण करते पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता।- फोटो : DHAMPUR

01ड्ढ धामपुर के पालिका हाल में प्रधानमंत्री को सुनते नागरिक।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें