फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने मारपीट कर युवती के कपड़े फाड़े, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में मारपीट, युवती से अभद्रता
विज्ञापन

बिजनौर, कोतवाली देहात। थानाक्षेत्र के एक गांव में ग्राम प्रधान पुत्र व उसके साथियों ने शराब के नशे में अनुसूचित जाति के युवकों से मारपीट की। इसके बाद आरोपी एक युवक के घर पहुंचे और युवती और उसकी मां से अभद्रता की। पीड़ित युवती के पिता ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान पुत्र समेत तीन युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के दा युवक बाइक जा रहे थे। रास्ते में प्रधान के पुत्र ने तीन चार साथियों के साथ मिलकर अपने घर के सामने उनकी बाइक रोक ली और मारपीट की। दोनों युवक किसी तरह बचकर भागे। नशे की हालत में प्रधान पुत्र और उसके साथी एक युवक के घर पहुंचे और उसके घर का दरवाजा तोड़ दिया। वहां आरोपियों ने एक युवती और उसकी मां से अभद्रता की। विरोध करने पर युवकों ने युवती के कपड़े फाड़ दिये। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद भीम आर्मी जिलाध्यक्ष रोहित सागर कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर प्रदर्शन किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। पुलिस ने ग्राम प्रधान पुत्र एवं उसके रिश्तेदार का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें