उन्होंने विधानसभा चुनाव में धामपुर सीट पर बेहद कम अंतर से हुई हार पर कहा कि चुनाव में जीते हुए को हरा दिया गया। भाजपा नेता का एक ऑडियो वायरल हुआ, ऑडियो फर्जी नहीं बल्कि असली था। हमारी सरकार बनने पर उस ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराकर यह पता किया जाएगा कि प्रशासन के लोगों का इसमें कितना हस्तक्षेप था।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: नहीं थम रहे मां-बहनों के आंसू, हत्या के बाद बिटौड़े में जलाया था शव, घर का इकलौता चिराग था कुलदीप
उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। महंगाई चरम पर है, गन्ने का रेट अभी तक नहीं बढ़ा। नौकरी मांगने पर बेरोजगारों पर लाठियां बरसाईं जा रही हैं। भाजपा सरकार बदले की भावना से लोगों पर कार्रवाई कर रही है। विपक्ष के लोगों पर ईडी से छापेमारी कराई जा रही है।