फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 400 मीटर दौड़ में आकाश व मंजू बनी तेज धावक

विज्ञापन
विज्ञापन
400 मीटर दौड़ में आकाश और मंजू बनी तेज धावक
विज्ञापन

बिजनौर। क्रीड़ा भारती बिजनौर व दयाल ग्रुप मेरठ द्वारा संयुक्त रूप से श्रीगांधी इंटर कॉलेज हरगनपुर में द्वितीय सब जूनियर व जूनियर बालक-बालिका दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में अक्षय कुमार प्रथम, 400 मीटर दौड़ में आकाश प्रथम, जूनियर बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में मंजू प्रथम, 100 मीटर दौड़ में दिव्यांशी निराला प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 3000 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सोनी एवं बालक वर्ग में मोहम्म्द शारिक ने प्रथम स्थान पाया। सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर में शहरीन प्रथम, 200 मीटर में दिव्यांशी प्रथम, बालक वर्ग 100 मीटर में उज्ज्वल त्यागी प्रथम, 200 मीटर दौड़ में रितिक प्रथम रहा। निर्णायक मंडल में अरविंद अहलावत, डॉ. राहुल त्यागी, संजीव डबास, उत्तम कुमार, परवेज शामिल रहे। प्रतियोगिता का संचालन राजेंद्र सोलंकी ने किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह योगी एवं दयाल ग्रुप के सीड प्रोडक्शन ऑफिसर डॉ. राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। योगेंद्र पाल सिंह योगी ने कहा कि खेल में प्रतिभाग करने वाला हर खिलाड़ी एक विजेता है। बाद में विजेता खिलाड़ियों को उप कृषि निदेशक गिरीश चंद, डॉ. राजीव कुमार, योगेंद्र पाल सिंह योगी, कुंवर शरद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरेंद्र कुमार सैनी, पंकज कुमार, विनय कुमार, अनूप कुमार प्रधान, रक्षपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, यश सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें