स्टेडियम में 22 को होगा वॉलीबाल ट्रायल्स
बिजनौर। जिला प्रभारी क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय वॉलीबाल और खो-खो के ट्रायल्स 22 दिसंबर को होंगे। इसके बाद मंडलीय ट्रायल्स स्टेडियम मुरादाबाद में 24 दिसंबर को होगा। वहीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 से 30 दिसंबर तक जौनपुर में आयोजित होगी। जयवीर सिंह ने बताया कि ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को आयु प्रमाणपत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।