फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षा चौहान का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
आकांक्षा चौहान का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय
विज्ञापन

नूरपुर। ब्लॉक प्रमुख के लिए निर्धारित समय तक केवल एक नामांकन दाखिल होने पर आकांक्षा चौहान का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना जाना तय हो गया है। आकांक्ष चौहान भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

सामान्य महिला के लिए आरक्षित ब्लॉक प्रमुख पड़ के लिए काफी दिनों से चार प्रत्याशियों के नाम चर्चा में थे। इनमें भट्टा व्यवसायी कुंवर रवेंद्र सिंह की पत्नी आशा देवी, सुनगढ़ के ग्राम प्रधान लोकेंद्र चौहान की पत्नी विनीता देवी, मिलक निवासी सतवीर मालिक की पत्नी नीरज देवी और मिड-डे मील के डीसी राशु कुमार की पत्नी आकांक्षा चौहान क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए एक माह से हाथ पैर मार रहे थे। चारों ही सत्तारूढ़ भाजपा से समर्थन मांग रहे थे। बुधवार देर शाम भाजपा ने सूची जारी कर आकांक्षा चौहान को प्रत्याशी घोषित किया तो बाकी तीन प्रत्याशियों ने चुनाव से हाथ खींच लिया। निर्धारित समय तक केवल आकांक्षा चौहान का पर्चा ही दाखिल हुआ, जिससे उनका निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना जाना तय हो गया। उधर पर्चा दाखिल करने के लिए ब्लॉक पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें