किरतपुर में भाजपा और निर्दयलीय में होगा मुकाबला
किरतपुर। ब्लाक प्रमुख चुनाव में किरतपुर प्रमुख पद के लिये भाजपा समर्थित प्रत्याशी अंकित चौधरी और निर्दलीय प्रत्याशी हिमालय सिंह ने ड्बाकरा हाल में नामांकन पत्र दाखिल किया। आरओ यशवीर सिंह ने बताया कि अंतिम समय तीन बजे तक दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये।
बृहस्पतिवार को किरतपुर के ड्बाकरा हाल में नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सुबह दस बजे शुरू हुई एसपी ग्रामीण संजय सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक ढंग से नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस मौके पर योगेंद्र कुमार राजपूत, मनोज बालियान, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रजनी कालरा, आकाश जैन, मयंक अग्रवाल, संजीव मालिक, सोनू वर्मा, गौरव पाराशर अंशुल आर्य आदि रहे। संवाद