आरआर मोरारका के आकर्ष ने किया कालेज टॉप
नजीबाबाद। सीबीएसई हाईस्कूूल में आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल, वालिया ग्लोबल एकेडमी, इंपीरियल स्कूल, मूलचंद एकेडमी, सिटी पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के मेधावियों ने उत्कृष्ट अंक आने पर खुशी मनाई।
आरआरमोराका पब्लिक स्कूल के आकर्ष अग्रवाल ने 98.8 अंक के साथ कालेज टॉप किया। प्रबंधक एसएस शेखावत, प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय के अनुसार मोहक वैश्य, नंदनी सिंह ने 97.6 अंक के साथ द्वितीय टॉपर और यचाना गौड़ ने 96.8 प्रतिशत अंक के साथ कालेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वालिया ग्लोबल एकेडमी के प्रधानाचार्य एसपी तिवारी के अनुसार रिया खुराना ने 96 प्रतिशत , उत्कर्ष कुमार 95.8, अंशिका कर्णवाल 94.8 प्रतिशत अंक के साथ कालेज के प्रथम तीन टॉपर बने।
इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक राजपूत, एकेडेमिक डायरेक्टर डा. अंजना राजपूत प्रधानाचार्या मरलीन मन्नास के अनुसार गानिया नूर 95.8 प्रतिशत, सुनिधि चौधरी 95.6 प्रतिशत और सत्यप्रकाश 95 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम तीन टॉपर बने।
सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनय कौशिक के अनुसार 94.4 प्रतिशत अंक के साथ अनन्या कौशिक ने कालेज टॉप किया। अनमोल कुमार 93.8 और हर्ष कुमार 90 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और तृतीय कालेज टॉपर बने।
मूलचंद एकेडमी के प्रबंधक अनिल चौहान के अनुसार अनुज, नवप्रीत और नितिन, कुंदन मेमोरियल स्कूल के प्रधानाचार्य कामेंद्र सिंह के अनुसार मो. अल्तमश, अनु और दीपाली, ग्रीन लाइट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रविंद्र कुमार, प्रधानाचार्या गार्गी आर्य के अनुसार जिया गठवाल, मो. आमिर और दमयंती गौतम प्रथम तीन टॉपर रहे। माडर्न पब्लिक स्कूल के प्रबंधक गणेश तनेजा एडवोकेट के अनुसार अस्बाह रहमान, सार्थक और रसीबा रानी जहीर कालेज के प्रथम तीन टॉपर रहे।