फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्य महाराजगंज जेल भेजा

Thu, 09 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में पेद्दा कांड में जेल में बंद युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम एडवोकेट को बुधवार शाम महाराजगंज जेल भेज दिया गया। प्रशासन ने आनन-फानन में उन्हें यहां से शिफ्ट करने का निर्णय लिया। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। ऐश्वर्य चौधरी की पत्नी सुचि चौधरी बिजनौर विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

16 सितंबर 2016 को गांव पेद्दा में छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर हुए संघर्ष में गोलीबारी में एक ही पक्ष के तीन लोगों की मौत हो गई थी। गोलीबारी व पथराव में 16 लोग घायल हुए थे। इस मामले में 29 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी व व्यवसायी अरुण कबाड़ी का नाम भी शामिल कर लिया था। भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने एक अक्तूबर को समर्थकों के साथ गिरफ्तारी दी थी। तभी से वे जेल में हैं। दीपावली से एक दिन पहले शासन ने ऐश्वर्य को महाराजगंज  की जेल में शिफ्ट करने के  आदेश दिए थे।
रीढ़ की हड्डी में दर्द होने तथा अनेक रोगों से ग्रस्त होने के कारण ऐश्वर्य को मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। ऐश्वर्य ने इलाज के लिए 15 दिन का पैरोल मांगा था। 13 फरवरी को उनके पैरोल पर सुनवाई होनी थी। बुधवार शाम ऐश्वर्य को जेल प्रशासन ने महाराजगंज जिले की जेल में भेज दिया। देर शाम जेल प्रशासन ने आनन-फानन में यह कार्रवाई की। परिजनों व कुछ परिचितों को यह खबर मिली तो वे दौड़कर जेल पहुंचे। तब तक जेल प्रशासन उन्हें भेज चुका था। ऐश्वर्य को महाराजगंज जेल भेजने से उनके समर्थकों में खलबली है। समर्थक प्रशासन की इस कार्रवाई को गलत बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें