बिजनौर में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी जिले के गांव जलालपुर छोईया निवासी राहुल चौधरी ने कहा कि डिजिटल पेमेंट से लेनदेन बहुत आसान हो गया है। अब नगदी न होने पर भी कुछ भी खरीदा या बेचा जा सकता है। सभी को डिजिटल पेमेंट से जुड़ना चाहिए।
आरबीडी महिला महाविद्यालय में आयोजित शिविर में राहुल चौधरी ने कहा कि डिजिटल भुगतान करने से सरकार को उपभोक्ता व व्यापारी की आमदनी का अनुमान होगा। पूरा ब्योरा होने से टैक्स में भी वृद्धि होगी और उससे जनता के हित के लिए अनेक योजनाएं चलाई जाएंगी। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र प्रभारी नंदकिशोर ने ई-वॉलिट, पोस मशीन, आधार अनेबिल्ड पेमेंट सिस्टम आदि से कैशलेस ट्रांजेक्शन के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं से कैशलैस ट्रांजक्शन को अधिक से अधिक बढ़ावा देने का आह्वान किया। शिविर
में प्राचार्या डा.रश्मि त्रिवेदी सहित छात्राएं मौजूद रहीं।