फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद भी निकले जुलूस

Sat, 11 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में विधानसभा चुनाव जीते प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग के निर्देशों की धज्जियां उड़ाईं। विजयी प्रत्याशियों ने प्रतिबंध के बावजूद जुलूस निकाला। इस दौरान समर्थकों ने जमकर  नारेबाजी की और ढ़ोल पर जमकर नाचे। इस दौरान प्रशासन मूक दर्शक  बना रहा। 
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने विजयी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन जिले में आयोग के निर्देशों का कोई असर नहीं दिखाई पड़ा। प्रशासन भी यह दावा कर रहा था कि किसी भी प्रत्याशी व उनके समर्थकों को विजय जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा। मतगणना स्थल से ही प्रत्याशियों के जुलूस निकलने लगे थे। 
 जुलूस में पुलिसकर्मी साथ चल रहे थे। जीत से मस्त बाइक पर सवार युवकों की टोलियां नारेबाजी करती हुई सड़कों पर चक्कर लगा रही थीं। प्रशासन ने प्रतिबंध के बावजूद निकल रहे इन जुलूसों को रोकने की कोशिश नहीं की। जुलूस मेें विजयी प्रत्याशियों के समर्थक नारेबाजी करते हुए होली खेलते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें